फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खज्जियार इलेवन ने घरमाणी इलेवन को हराया

खज्जियार इलेवन ने घरमाणी इलेवन को हराया

Sat, 11 Nov 2017 09:36 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार इलेवन ने घरमाणी इलेवन को हराया
cricket - फोटो : demo pic

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ऐतिहासिक चौगान मैदान राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में हुए शनिवार दो मुकाबले हुए। शनिवार को हुए पहले मैच खज्जियार इलेवन ने घरमाणी टीम को 118 रनों के बड़ें स्कोर से हराया। जबकि दिन के दूसरे मैच में साहो जूनियर ने किवी सम्राट को पांच विकेट से रौंदा। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के आयोजक सचिव राजीव सहगल ने बताया कि पहले मैच में बल्लेबाजी करने उतरी खज्जियार इलेवन की टीम ने निर्धारित बीस ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए। इसमें अमित ने 46 गेंदों में ताबड़तोड़ 81 और दीपक ने दस चौके और एक छक्के की मदद से पचास गेंदों में 75 रन बनाएं। इसके अलावा रोशी ने भी दस रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी घरमाणी की टीम मात्र 84 रनों पर ही सिमट गई। घरमाणी की ओर से तिलक ने 25 रनों की पारी खेली। खज्जियार की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अमित ने तीन, अनूप ने दो और रवि, विपू, युवी, मनेष और काका ने एक-एक विकेट चटकाया। जबकि दूसरा मैच किवी सम्राट बनाम साहो जूनियर खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए किवी सम्राट ने निर्धारित बीस ओवरों में 114 रन बनाए। इसमें सुरेश ने 28, मनीष ने तेईस और रिशु ने 12 रन बनाए। साहो की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मनोज ने पांच और उमेश ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साहो जूनियर की टीम ने पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। साहो जूनियर की ओर से सर्वाधिक गौरव ने 36 और योग ने 29 रन बनाए। इस जीत के साथ साहो की टीम ने अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed