फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मतदाताओं की चुप्पी बढ़ा रही प्रत्याशियों का धुकधुकी

मतदाताओं की चुप्पी बढ़ा रही प्रत्याशियों का धुकधुकी

Sun, 05 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
मतदाताओं की चुप्पी बढ़ा रही प्रत्याशियों का धुकधुकी
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन

पंकज सलारिया
चंबा। आगामी विस चुनावों को लेकर मतदाताओं की चुप्पी चुनावी समर में कूदे प्रत्याशियों की धुकधुकी को बढ़ा रही है। भले ही चुनावी दौर चला हो। मगर मतदाता अपना समर्थन किस प्रत्याशियों को देंगे? इस पर लगातार सस्पेंस बरकरार है। प्रचार को लेकर अब समय धीरे-धीरे घटता जा रहा है। मगर प्रत्याशियों को मतदाता अपने मन की बात नहीं बता रहे हैं। जिला के पांचों विस क्षेत्र के मतदाता चुप्पी साधे हुए है। विकास करवाने का पैगाम लेकर मतदाताओं से डोर-टू-डोर मिल रहे प्रत्याशियों की दुविधा उस वक्त बढ़ जाती है जब मतदाता सभी प्रत्याशियों को एक जैसा समर्थन देने की बात कह रहे हैं। कुल मिलाकर मतदाताओं की चुुप्पी नेताओं की धुकधुकी को बढ़ा रही है।

गौरतलब है कि आगामी विस चुनावों को लेकर प्रचार के लिए अब दो दिन ही शेष बचे हैं। नौ नवंबर को मतदान होगा। चुनावों के लिए जहां ईवीएम मशीनें इत्यादि भेजने का कारवां शुरू हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ चुनाव ड्यूटी बजाने वाले कर्मचारियों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। मगर मतदाताओं की चुप्पी प्रत्याशियों की धड़कनों को तेज कर रही है। अब इसका फैसला चुनाव परिणाम आने के बाद ही सामने आएगा कि मतदाताओं ने प्रदेश में परिवर्तन को समर्थन दिया है कि या फिर कांग्रेस सरकार के विकास पर मुहर लगाकर वह प्रदेश के इतिहास को बदलते हैं। मगर यह तय है कि मतदाताओं के रुख प्रत्याशियों को जरूर परेशानी में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed