फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बालू पुल में बड़े वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक

बालू पुल में बड़े वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक

Thu, 26 Oct 2017 11:28 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
बालू पुल में बड़े वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक
आेवरब्रिज। - फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते बालू पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुल की जर्जर हालत को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। बुधवार को उपायुक्त और लोनिवि के अधिकारियों ने पुल की स्थिति का जायजा लिया। पुल की हालत को देखते हुए उपायुक्त ने यह आदेश जारी किए। इसकी वजह यह है कि बालू पुल काफी पुराना हो चुका है। इसके ऊपर बिछाई लोहे की परत भी सड़ चुकी है। इससे यहां किसी भी समय बड़ा हादसा होने का खतरा बढ़ गया है। माना जा रहा है कि कुछ दिन पहले परेल पुल टूटने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। इससे सबक लेते हुए प्रशासन ने बालू पुल के ऊपर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया है। इस वजह से अब चुराह और साहू के क्षेत्र की तरफ जाने वाले सभी बड़े वाहन वाया सरोथा होकर जाएंगे। बालू पुल का निर्माण वर्ष 1975 हुआ था। मगर वर्तमान में उसकी हालत काफी जर्जर हो चुकी है। उपायुक्त ने लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि बालू पुल की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए। ताकि पुल को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचे।


बालू में बड़े वाहनों का प्रवेश किया वर्जित : सुदेश मोख्टा
उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बताया कि वर्तमान में बालू पुल की हालत खस्ता हो चुकी है। इसके चलते पुल में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। अवमानना करने वाले वाहन ऑपरेटरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुल के पास पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed