फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   15 km running for treatment

इलाज के लिए लगानी पड़ रही 15 किमी की दौड़

Tue, 21 Sep 2021 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
15 km running for treatment
15 km running for treatment
सिहुंता (चंबा)। उपमंडल सिहुंता के तहत ग्राम पंचायत कामला में स्वास्थ्य सेवाएं राम भरोसे हैं। हालात यह हैं कि लोगों को मामूली इलाज के लिए 15 किमी तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। ऐसे में ग्रामीणों को स्वास्थ्य उपचार के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे पांच साल से सरकार और प्रशासन से स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग कर रहे हैं लेकिन, अभी तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कामला पंचायत की आबादी करीब दो हजार है लेकिन, यहां लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। ऐसे में ग्रामीणों को उपचार के लिए समोट और चुवाड़ी का रुख करना पड़ रहा है जो, यहां से करीब पांच से 15 किमी दूर है। ग्रामीणों रोशन लाल, पुरुषोत्तम सिंह, देवी चंद, अमित कुमार, सूरज सिंह, विमला देवी, राजेश कुमार, पवन कुमार, प्रकाश चंद, रणवीर सिंह, सुरेश कुमार, मिथुन कुमार आदि का कहना है कि एक तरफ सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे करती है लेकिन, आज दिन तक पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र का प्रावधान नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान नेता स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा करते हैं लेकिन, चुनाव जीत जाने के बाद अपना वायदा भूल जाते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि कामला पंचायत में जल्द स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए। बीएमओ समोट डॉ. सतीश फोतेदार का कहना है कि ग्रामीण प्रस्ताव दें तो इसे मंजूरी के लिए सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed