{"_id":"6740babeeff5b7c50e072bc2","slug":"15-km-race-is-also-being-organized-for-cold-and-cough-medicine-chamba-news-c-88-1-cmb1003-137797-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सर्दी-जुकाम की दवा के लिए भी 15 किमी लग रही दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सर्दी-जुकाम की दवा के लिए भी 15 किमी लग रही दौड़
Fri, 22 Nov 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। उपमंडल सिहुंता की कामला पंचायत में स्वास्थ्य सेवाएं रामभरोसे हैं। ग्रामीणों को स्वास्थ्य उपचार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 15 साल से वे सरकार और प्रशासन से स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की है। इससे ग्रामीणों में रोष है। पंचायत की आबादी करीब 2,000 है। पंचायत में स्वास्थ्य सुविधा न होने से ग्रामीणों को सर्दी-जुकाम और मामूली उपचार के लिए भी सिविल अस्पताल चुवाड़ी और समोट स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ रहा है। यह केंद्र यहां से करीब पांच से 15 किमी दूर हैं।
ग्रामीण रोशन लाल, पुरुषोत्तम सिंह, देवी चंद, अमित कुमार, सूरज सिंह, बिमला देवी, राजेश कुमार, पवन कुमार, प्रकाश चंद, रणवीर सिंह, सुरेश कुमार और मिथुन कुमार ने कहा कि सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो करती है, लेकिन आज तक पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र का प्रावधान नहीं कर पाई है। चुनाव के दौरान नेता लोगों से स्वास्थ्य केंद्र को लेकर घोषणा करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद स्वास्थ्य केंद्र का मामला भूल जाते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द कामला पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए। भटियात के पूर्व विधायक बिक्रम सिंह जरयाल ने बताया कि सरकार ने जो वादे जनता से किए हैं, उन्हें पूरा नहीं कर पा रही है। कामला में स्वास्थ्य केंद्र काफी जरूरी है।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सरकार लोगों की मांगों को पूरा कर रही है। कामला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जल्द खोला जाएगा।