फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   147 villages of the district plunged into darkness, 34 roads still closed

Chamba News: अंधेरे में डूबे जिले के 147 गांव, 34 सड़कें अभी भी बंद

Sat, 24 Feb 2024 07:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 24 Feb 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
147 villages of the district plunged into darkness, 34 roads still closed
अंधेरे में डूबे जिले के 147 गांव, 34 सड़कें अभी भी बंद
विज्ञापन

दुश्वारियां बरकरार ... मौसम ने फिर बदली करवट, हिमपात शुरू होने से रुका मार्ग बहाली का काम

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में शनिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली। कई क्षेत्रों में दोपहर बाद बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण चंबा-जोत मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने में जुटी विभागीय मशीनरी को भी काम बंद करना पड़ा।
जिले में अभी भी दुश्वारियां कम नहीं हो पाई हैं। 34 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद है। ट्रांसफार्मर ठप होने के कारण जिले के 147 गांव एक सप्ताह से अंधेरे में डूबे हैं।
विज्ञापन

अब मौसम का मिजाज बदलने से लोगों की चिंताएं एक बार फिर बढ़ गई हैं। शनिवार को दिन भर धूप खिली रही। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। भरमौर, होली, तीसा, पांगी, डलहौजी, जोत, सिल्लाघ्राट समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। शनिवार सुबह 107 बंद ट्रांसफार्मरों में से देर शाम तक टीमों ने 58 ट्रांसफार्मरों को सुचारू करवा दिया। जिले में अब भी 49 ट्रांसफार्मर बंद हैं। इनमें पांगी में 31, तीसा में 12, भरमौर में 4 और चंबा में दो ट्रांसफार्मर शामिल हैं। 38 बंद मार्गों में से दोपहर बाद तक टीमों ने 4 मार्ग बहाल कर दिए हैं। जिले के 34 मार्गों पर अभी भी यातायात ठप है। इनमें पांगी के 25, सलूणी के 6 और भरमौर के 3 मार्ग शामिल हैं। उधर, उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि जिले में पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारू करने में टीमें जुटी हैं। उन्होंने लोगों से बेवजह नदी-नालों और खड्डों में जाने से परहेज करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed