{"_id":"5c49eb51bdec224ba94b64ae","slug":"141548348241-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी में चार लोगों ने किया हमला, लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी में चार लोगों ने किया हमला, लहूलुहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। कबायली क्षेत्र पांगी में आयोजित खौल उत्सव के दौरान मशाल फेंकने जा रहे दो व्यक्तियों पर कुछ लोगों ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों ने चिल्लाने की आवाजें सुनकर अन्य ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच दोनों को हमलावरों के चुंगल से छुड़ाया। इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ ले जाया गया। किलाड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों व्यक्तियों को कुल्लू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस थाना पांगी से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच घायलों के बयानों के बाद मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में अजीत कुमार पुत्र छतिंदर सिंह दोरजे निवासी हिलटवान ने बताया कि 22 जनवरी देर रात साढ़े ग्यारह बजे वह खौल उत्सव की मशालें फेंकने जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने मारपीट की। उन्होंने कहा कि एक शख्स ने उसके सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया जबकि, उसे नुकीली चीज से मारने की कोशिश की, जिससे उसके हाथ में चोट लग गई। इस दौरान एक शख्स उसे छुडाने के लिए आया तो उन्होंने डंडे के साथ मारपीट कर उसे भी घायल कर दिया। दोनों के चिल्लाने की आवाजें सुनकर अन्य ग्रामीणों ने उनके चुंगल से छुड़ाया। इसके बाद पांगी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस थाना पांगी में लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश आरंभ कर दी है।