फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   लाहल के समीप ब्लास्टिंग के तीन घंटे चंबा-भरमौर एनएच बंद

लाहल के समीप ब्लास्टिंग के तीन घंटे चंबा-भरमौर एनएच बंद

Fri, 11 Jan 2019 09:13 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Fri, 11 Jan 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
लाहल के समीप ब्लास्टिंग के तीन घंटे चंबा-भरमौर एनएच बंद
भरमौर(चंबा)। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शुक्रवार को तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई। लाहल के समीप ब्लास्टिंग के कारण मार्ग बंद हुआ। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ब्लास्टिंग के कारण सड़क का डंगा धंस गया। जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह थम गई। विभागीय मशीनरी ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग बहाल किया। जिसके चलते यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग को चौड़ा करने के लिए मशीनरी डटी हुई है। ऐसे में यहां अकसर ब्लास्टिंग के चलते मार्ग बंद हो रहा है। बीते दिनों भी ब्लास्टिंग के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई थी। शुक्रवार को भी मार्ग बंद होने का कारण ब्लास्टिंग रही। जिसके चलते तीन घंटे तक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों में उत्तम दास, बिमला देवी, रेखा देवी, सुरेंद्र सिंह, सूरज कुमार, भीम सैन, विनोद कुमार, पुष्पा देवी, आरती, उमेश कुमार, देवेंद्र सिंह, ने बताया कि मार्ग को चौड़ा करने के लिए विभाग द्वारा ब्लास्टिंग की जा रही है। जिससे मार्ग बार-बार ठप पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि चंबा-भरमौर इकलौता मार्ग है। इसके बंद पड़ जाने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी होती है। अन्य वैकल्पिक मार्ग भी भरमौर के लिए नहीं है। स्थानीय लोगों ने स्थानीय प्रशासन व राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण से मांग की है कि सड़क के चौड़ा करने के कार्य के लिए बेहतर व्यवस्था की जाए ताकि मार्ग बार-बार बंद न हो। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया ने बताया कि मार्ग खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed