{"_id":"5be04ab8bdec222765623cbe","slug":"141541425848-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर खरीदारी करने उमड़ी लोगों की भीड़, तीन करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर खरीदारी करने उमड़ी लोगों की भीड़, तीन करोड़ का कारोबार
Updated Mon, 05 Nov 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा में धनतेरस के उपलक्ष्य पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस शुभ अवसर पर लोगों ने सोने, चांदी के आभूषण, बर्तन समेत नई गाड़ियां खरीदी। चंबा में धनतेरस पर करीब तीन करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है। शहर में स्थित ज्वेलरों की दुकानों में सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। ज्वेलरों ने भी ग्राहकों को रिझाने के लिए दुकानों सजा रखा था। कई ज्वेलरों ने ग्राहकों को सोने की खरीद पर चांदी का सिक्का उपहार स्वरूप दिया। इसके अलावा बर्तनों, दोपहिया और चारपहिया वाहन एजेंसियों में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ी।
शहर के ज्वेलर जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस पर लोग काफी मात्रा में खरीदारी करते हैं। इसके लिए उन्होंने ग्राहकों के लिए गिफ्ट समेत अन्य सभी सुविधाओं का प्रबंध किया था। साजिद खान ने बताया कि धनतेरस पर उनकी ऐजेंसी में पचास से ज्यादा बाइकें और स्कूटी बिकीं हैं। दीवाली को लेकर भी लोग पचास से अधिक बाइकें बुक करवा चुके हैं। ग्राहकों को हर वाहन की खरीद पर उपहार दिया जा रहा है। लोगों का मानना है कि धनतेरस के दिन सोने और चांदी समेत अन्य वस्तुओं की खरीद को शुभ माना जाता है।
विज्ञापन