{"_id":"5bdf2a6dbdec2269be33291a","slug":"141541352045-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावधार में भारी बर्फबारी होने से आधे रास्ते से लौटा बचाव दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावधार में भारी बर्फबारी होने से आधे रास्ते से लौटा बचाव दल
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
snow shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। सियूंर और सांह के बीच ऊंची पहाड़ी पर बर्फ और धुंध के बीच फंसे तीन युवकों को तलाश करने के लिए गई टीम खाली हाथ लौट आई है। क्षेत्र में भारी हिमपात के कारण बचाव तक युवकों को तलाश नहीं कर पाया। अब प्रशासन युवकों की तलाश के लिए सरकार से चॉपर की मांग की है। इसके लिए सरकार से संपर्क साधा जा रहा है। वहीं बचाव दल के लौटने युवकों के परिजनों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
गौरतलब हो कि सियूंर और सांह की रावाधार में शुक्रवार को तीन युवकों के फंसे होने के बारे में उनके परिजनों को सूचना मिली। इसके बाद शनिवार को युवकों के परिजन भरमौर प्रशासन से मिले। भरमौर प्रशासन ने युवकों को रावाधार से निकालने के लिए रेस्क्यू टीम, पुलिस और ग्रामीणों के करीब आठ सदस्यों का दल रावाधार के लिए रवाना किया। मगर सियूंर और सांह की धाराओं पर बर्फबारी और अधिक फिसलन होने से यह दल निर्धारित जगह पर नहीं पहुंच पाया। रविवार सुबह आधे रास्ते में रुकी टीम के सदस्यों ने रावाधार के लिए कूच किया। मगर मार्ग पर अधिक बर्फ और धुंध ने इस दल के कदम रोक दिए।
विज्ञापन
इसको देखते हुए टीम ने लौट का फैससला लिया और इस बारे में भरमौर प्रशासन को सूचित कर दिया है। एडीएम भरमौर पृथीपाल सिंह ने बताया कि रावाधार के आसपास तीन से चार फीट बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही मार्ग पर अधिक धुंध है। इस कारण रेस्क्यू टीम आधे रास्ते से खाली हाथ लौट आई है। उन्होंने कहा कि अब बर्फ में फंसे युवकों को प्लान बी के तहत निकाला जाएगा। युवकों को निकालने के लिए चॉपर की सहायता ली जा सकती है। बहरहाल, इस बारे सरकार के साथ संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन