{"_id":"5bb101da867a5570eb37c60c","slug":"141538327002-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 50 छात्राएं चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 50 छात्राएं चयनित
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चौगान में हुई जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 50 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर चंबा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होगा। इसके लिए चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सोलन जिले के कुनिहार में होगा। यह प्रतियोगिता चार अक्तूबर से लेकर सात अक्तूबर तक होगी।
राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में चयनित होने वाली छात्राओं में भजोत्रा स्कूल से मनीषा, रीना देवी, शालू देवी, रेशमा, मोनू व रीना, तेलका स्कूल से शिल्पा देवी, रीना देवी, सुषमा, धुलारा स्कूल से भारती व मनीषा और सिढ़कुंड स्कूल से वंदना कुमारी शामिल हैं। वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए संधी स्कूल से ज्योति कुमारी, पूजा कुमारी, वंदना कुमारी व रंजू, भुनाड़ स्कूल से शालिनी देवी व सरोज कुमारी, खज्जियार स्कूल से काजल, मसरूंड से दीपिका, राजनगर से स्नेहा, सुरंगानी से नीना देवी, मंजीर से कनिका भारद्वाज और सिढ़कुंड स्कूल से पूजा कुमारी का चयन हुआ है।
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए कन्या पाठशाला चंबा से मोनिका, पूजा व साक्षी, सरोल स्कूल से हिमानी और अनीषा चयनित हुई हैं। कबड्डी प्रतियोगिता में तेलका स्कूल से मोनिका देवी, मोनिका ठाकुर व शालू देवी, झज्जाकोठी से दिव्या शर्मा, कमला देवी व पवनी देवी, भुनाड़ से अंजलि कुमारी, कीड़ी से चिंता देवी, बरौर से दीक्षा कुमारी व अनु और सरोल स्कूल से तमन्ना का चयन हुआ है। रेस्लिंग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में लुड्डू स्कूल की बबीता कुमारी, 53 किलोग्राम के लिए झज्जाकोठी की गुड्डी देवी, 55 किलोग्राम के लिए कविता शर्मा, 57 किलोग्राम वर्ग के लिए दिव्या शर्मा, 59 किलोग्राम वजन के लिए मुमताज बेगम, 62 किलोग्राम के लिए कमरू देवी, 65 किलोग्राम वर्ग के लिए कमला देवी और 76 किलोग्राम वजन वर्ग के लिए साक्षी धीमान का चयन हुआ है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक देविंद्र पाल ने बताया कि जिला स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ। इन्हें जाने से पहले विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन