फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   रठियार में गुस्साए ग्रामीणों ने किया दो घंटे किया चक्का जाम

रठियार में गुस्साए ग्रामीणों ने किया दो घंटे किया चक्का जाम

Mon, 25 Jun 2018 11:00 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
रठियार में गुस्साए ग्रामीणों ने किया दो घंटे किया चक्का जाम
protest - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मंगला (चंबा)। चंबा-रठियार-देवीदेहरा-बसोधन मार्ग पर रठियार के पास ग्रामीणों ने सोमवार सुबह नौ बजे चक्का जाम कर दिया गया। ग्रामीणों इस बात को लेकर गुस्सा थे कि निगम की बसें अक्सर सवारियों को नहीं बिठाती है। इस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण इस बात पर अड़े थे कि आरएम को उनकी समस्या सुनने के लिए मौके पर बुलाया जाए। जब ग्रामीण अपनी बात पर अड़े रहे तो सुल्तानपुर से पुलिस टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों की समस्या को सुना और साथ ही ग्रामीणों को समझाया। तब जाकर लोगों ने मार्ग को यातायात के लिए सुचारु किया।

गौरतलब हैँ कि चंबा-रठियार-देवीदेहरा-बसोधन मार्ग पर अतिरिक्त बस सेवा को शुरू करने की मांग ग्रामीण लंबे समय से करते आ रहे हैं। मगर हर मर्तबा ग्रामीणों को आश्वासन देकर ही छोड़ दिया जाता है। इस कारण अक्सर बस ओवरलोड भी हो जाती है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार को बस चालक ने देवीदेहरा और रठियार में अतिरिक्त सवारियों को नहीं चढ़ाया गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह नौ बजे रठियार के पास चक्का जाम कर दिया गया। ग्रामीण सवारियां बस में न चढ़ाए जाने को लेकर चालक पर मनमानी का आरोप जड़ रहे थे। वहीं, बस चालक का तर्क था कि मार्ग पर चलने वाली बस 42 सीटर है। ऐसे में क्षेत्र में 70 बच्चों के बस पास बने हैं। यहीं कारण है कि बस में उन्होंने क्षमता से अधिक सवारियों को नहीं बिठाया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत प्रधान रुड़िया राम, ग्रामीणों में सोनू, महिंद्र, योगेश, दीपू, अनूप कुमार, मोहिंद्र, संजू, करतार ठाकुर और सुनील का कहना है कि चंबा-रठियार-देवीदेहरा-बसोधन मार्ग पर अतिरिक्त बस सेवा को आरंभ करने की मांग करते आ रहे हैं। इसके तहत पंचायत ने कई बार प्रस्ताव बनाकर आरएम चंबा को भी सौंपे हैं। बावजूद इसके अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि चंबा-रठियार-देवीदेहरा-बसोधन मार्ग पर लोगों के चक्का जाम करने की शिकायत मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मार्ग को वाहन की आवाजाही के लिए खुलवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed