फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   एक और छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

एक और छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Sat, 02 Jun 2018 10:50 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
एक और छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा।
शिक्षा के मंदिर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में एक और छात्रा ने उक्त कर्मी द्वारा एक वर्ष पूर्व उसके साथ भी छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा ने ये आरोप विद्यालय में पीड़ित छात्रा की काउंसिलिंग करने पहुंची चाइल्ड लाइन और पुलिस टीम के समक्ष किया। इसके बाद चाइल्ड लाइन चंबा की टीम और पुलिस टीम ने दूसरी छात्रा के घर पहुंच कर उसके माता-पिता और छात्रा की काउंसिलिंग की। इसके बाद पुलिस में एफआईआर भी दर्ज की गई। पीड़ित छात्रा का शनिवार को चंबा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल किया गया। इसके बाद न्यायालय में बयान दर्ज किए गए।

गौरतलब है कि 30 मई को 1098 पर चाइल्ड लाइन चंबा को होली क्षेत्र के प्राथमिक पाठशाला में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के एक छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ संबंधी सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद चाइल्ड लाइन चंबा की टीम ने पुलिस अधीक्षक चंबा को सूचित किया। इसके बाद 31 मई को भरमौर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और चाइल्ड लाइन चंबा की टीम ने संयुक्त रूप से मामले की छानबीन की। छेड़छाड़ की शिकार हुई छात्रा की काउंसिलिंग की गई। इस दौरान अन्य छात्राओं से भी बातचीत की गई। छात्राओं ने बताया कि इस बारे में विद्यालय के अध्यापकों को भी बताया था। इसके बावजूद मामले में कार्रवाई नहीं की गई। बहरहाल पुलिस ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पीड़िता का 1 जून को मेडिकल करवाया गया। 31 मई को छात्राओं की काउंसिलिंग के दौरान एक अन्य छात्रा ने पुलिस टीम और चाइल्ड लाइन चंबा की टीम के समक्ष बताया कि एक वर्ष पहले आरोपी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने उसके साथ भी इस प्रकार की हरकत की थी। 1 जून को चाइल्ड लाइन टीम और पुलिस टीम ने दूसरी पीड़िता के घर पहुंच कर उसके माता-पिता और छात्रा के बयान दर्ज किए। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी को 31 मई को ही गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को पीड़ित छात्रा का मेडिकल चंबा मेडिकल कॉलेज में करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाइल्ड लाइन चंबा के समन्वयक कपिल शर्मा ने बताया कि 31 मई को पीड़ित छात्रा की काउंसिलिंग के दौरान एक अन्य छात्रा ने उसके साथ एक वर्ष पूर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा गलत काम करने का खुलासा किया था। इसके बाद 1 जून को पुलिस और चाइल्ड लाइन चंबा की टीम ने पीड़ित दूसरी छात्रा, उसके माता-पिता के बयान दर्ज किए। पीड़िता छात्रा का शनिवार को मेडिकल चंबा में करवाया गया। न्यायालय में दोनों छात्राओं के बयान दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed