{"_id":"5ad4d1694f1c1b350b8b4dd1","slug":"141523896681-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे रूट से लौट रही लग्गा-कीड़ी-साहो बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे रूट से लौट रही लग्गा-कीड़ी-साहो बस
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
hrtc shimla
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
साहो (चंबा)। लग्गा-कीड़ी से साहो के लिए आने वाली एचआरटीसी की बस बीच रास्ते से ही लौट जाती है। इस वजह से साहो क्षेत्र के लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इससे लोगों में एचआटीसी प्रबंधन के प्रति खासा रोष है।
लोगों ने आरएम चंबा से इस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रूट पर चलने वाले चालक-परिचालकों को एचआरटीसी बसों को लग्गा-कीड़ी वाया साहो होकर ही जिला मुख्यालय में आने के बारे में निर्देश जारी किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
ग्रामीण नरेंद्र कुमार, दीनानाथ, दर्शना, धनवंती और सरोज का कहना है कि लग्गा-कीड़ी से साहो के लिए आने वाली बसे सीधे जिला मुख्यालय चंबा की तरफ आ रही हैं। ऐसे में साहो की तरफ आने वाले यात्रियों को पैदल ही साहो की तरफ जाना पड़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस बारे में एचआरटीसी के चालक-परिचालक को वाया साहो बस जाने की बात कही जाए तो वह रास्ते में मलबा गिरा होने का तर्क देते हैं। उन्होंने कहा कि साहो से चंबा के लिए निगम की बस का सायं समय साढ़े चार बजे है।
जबकि, यह बस साढ़े चार बजे के करीब कीड़ी के आसपास होती है। एचआरटीसी के चालक-परिचालक की मनमर्जी का खामियाजा लोगों, अध्यापकों और स्कूली बच्चों को ही उठाना पड़ रहा है।