फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   महाविद्यालय अध्यापकों ने बायोमीट्रिक से हाजिरी का किया विरोध

महाविद्यालय अध्यापकों ने बायोमीट्रिक से हाजिरी का किया विरोध

Wed, 21 Mar 2018 11:02 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय अध्यापकों ने बायोमीट्रिक से हाजिरी का किया विरोध
protest shimla - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। हिमाचल राजकीय महाविद्यालय अध्यापक संघ इकाई चंबा की बैठक का आयोजन राजकीय महाविद्यालय चंबा में किया गया। इसकी अध्यक्षता इकाई के प्रधान प्रो. लक्ष्मण पठानिया ने की। बैठक में महाविद्यालय अध्यापकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और प्रस्ताव पारित किए गए। इस बारे में जानकारी देते हुए इकाई के सचिव डॉ. महिंद्र सलारिया ने कहा कि राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा निदेशक के पद पर किसी प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस/एचएएस) की नियुक्ति करने पर विचार किया जा रहा है।

बैठक में इकाई ने राज्य सरकार के इस प्रस्ताव की कड़ी निंदा की है। इसके साथ ही कहा कि जब हर विभाग का निदेशक उसी विभाग के कैडर का होता है तो उच्च शिक्षा के निदेशक पद पर प्रशासनिक अधिकारी क्यों? इसके अलावा महाविद्यालय अध्यापकों के लिए आधार आधारित बायोमीट्रिक मशीनों से हाजिरी लगवाने के निर्णय की भी आलोचना की गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के अध्यापकों का कार्य समय और कार्ययोजना अन्य विभागों के कर्मचारियों से अलग है, परीक्षा और प्रेक्टिकल के दौरान उन्हें समय से हटकर काम करना पड़ता है, इसके अलावा शोध कार्य सहित उन्हें राजपत्रित अधिकारी का दर्जा हासिल है। महाविद्यालय अध्यापकों की जायज मांगों को तो पूरा नहीं किया जा रहा है बल्कि दमनकारी नीतियां थोपी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय कार्यकारिणी के आदेश और निर्देशानुसार इस निर्णय का विरोध किया गया। इसके अलावा 3 अप्रैल 2018 को एआईएफयूसीटीओ के तत्वावधान में दिल्ली में आयोजित होने वाले धरने के लिए भी ज्यादा से ज्यादा महाविद्यालय अध्यापकों से शामिल होने का आह्वान किया गया। चंबा जिले के सभी महाविद्यालयों में इस तरह के प्रस्ताव पारित कर केंद्रीय कार्यकारिणी और उच्च शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed