{"_id":"5a7dbea34f1c1b2d068b59d4","slug":"141518190243-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली ऑक्सीजन सिलिंडर मामले में अधिकारी से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली ऑक्सीजन सिलिंडर मामले में अधिकारी से जवाब तलब
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। खाली ऑक्सीजन सिलिंडर मामले को लेकर चिकित्सा अधीक्षक ने संबंधित अधिकारी को एक दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। वीरवार को अस्पताल ने खाली सिलिंडर के साथ ढाई वर्ष के बीमार बच्चे को टांडा रेफर किया था। परिजनों को बच्चे को 12 किमी दूर जाकर वापस अस्पताल लाना पड़ा। जहां से नया सिलिंडर लेने के बाद ही वे टांडा के लिए रवाना हो पाए थे। इससे अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही देखने को मिली। ऑक्सीजन सिलिंडर देते समय संबंधित अधिकारी ने पूर्ण रूप से शायद जांच नहीं की होगी। इसकी वजह से बीच रास्ते में सिलिंडर खाली हो गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि खाली ऑक्सीजन सिलिंडर मामले को लेकर संबंधित अधिकारी शनिवार को अपना जवाब देगा। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।