{"_id":"5a2d2fcc4f1c1bee688c0ccd","slug":"141512910796-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल खड्ड में गिरी कार, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल खड्ड में गिरी कार, चार घायल
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर गली घार में एक कार साल खड्ड में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार चार लोगों को चोटें आई हैं। इसमें से एक घायल को गंभीर चोटें होने के कारण टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रोहित पुत्र तिलक सिंह निवासी बरौर शनिवार रात को कार नंबर एचपी 48ए-6751 लेकर साहो जा रहा था। उसके साथ गाड़ी में विशाल पुत्र रमेश निवासी गांव दीवान खाना डाकघर बरौर, चमन सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी गांव बलियारा डाकघर पलूंई और सुरिंद्र पुत्र व्यास देव निवासी गांव डाडर डाकघर पलूंई जा रहे थे। गली घार के पास पहुंचने पर अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर साल खड्ड में गिर गई। हादसे के बाद वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। इसके बाद घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को भर्ती कर लिया गया। सुरिंद्र के जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं। इसको देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य घायलों का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि बालू से साहो जा रही एक कार गली घार में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।