फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पिता की मौत को लेकर दर्ज करवाई एफआईआर की नहीं मिल रही कॉपी

पिता की मौत को लेकर दर्ज करवाई एफआईआर की नहीं मिल रही कॉपी

Thu, 30 Nov 2017 11:11 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
पिता की मौत को लेकर दर्ज करवाई एफआईआर की नहीं मिल रही कॉपी
tension shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। हेमराज पिछले सात महीने से पिता की मौत को लेकर दर्ज करवाई गई एफआईआर की कॉपी के लिए भटक रहा है। बावजूद इसके पुलिस से उसे एफआईआर की कॉपी नहीं मिल रही है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो चुका है। थक हारकर अब उसने इस संबंध में उपायुक्त और एसपी चंबा को ज्ञापन सौंपकर एफआईआर की कॉपी मुहैया करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनके पिता की मृत्यु चंबा मेडिकल कॉलेज के पीछे हुई थी। पिता की मौत को उन्होंने साजिश बताया है। इसको लेकर वह निष्पक्ष जांच चाहते हैं। उन्होंने बताया कि जिस दिन उनके पिता की मृत्यु हुई उस दिन वह उनकी माता के साथ चंबा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आए थे। मगर वहां से अचानक गायब हो गए। एक दिन बाद उनका शव अस्पताल के पीछे मिला। इसी दिन से वह अपनी माता के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मगर अभी तक पुलिस ने इस संबंध में कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई है। उन्होंने इसको लेकर थाने सदर थाने में केस दर्ज करवाया था। मगर आज तक उन्हें इसकी कॉपी मुहैया नहीं करवाई गई है। इसको लेकर वह कई बार-बार पुलिस थाने के चक्कर काट चुका है। मगर हर बार उसे कोई न कोई बहाना बनाकर वापस भेज दिया जाता है। इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान हो चुका है। उन्होंने एसपी चंबा से गुहार लगाई है कि उन्हें जल्द से जल्द एफआईआर की कॉपी मुहैया करवाई जाए।

इनसेट
जल्द उपलब्ध करवाई जाएगी एफआईआर की कॉपी : एसपी
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि एफआईआर कॉपी के लिए एक व्यक्ति ने आवेदन किया है। एफआईआर कॉपी देने के लिए थाना प्रभारी को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed