{"_id":"5a06f3774f1c1b87698bac0d","slug":"141510404983-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुराह के तीन गांवों में पानी के लिए मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुराह के तीन गांवों में पानी के लिए मचा हाहाकार
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
water tap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा(चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत तीसा-2 के दो गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। पेयजल सप्लाई बाधित होने के चलते लोगों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दो सप्ताह से इन गांवों में पानी की किल्लत चल रही है। मगर अभी तक आईपीएच विभाग ने पानी की सप्लाई बहाल करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में वे आईपीएच विभाग को भी शिकायत कर चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। जानकारी के अनुसार उक्त पंचायत के गांव जनूह, कलूंडा और धनेली में पानी की आपूर्ति बाधित है। इसके चलते इन गांवों के करीब साठ परिवारों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीण शिवदयाल, कर्म सिंह, अयूब खान, चमनदीन, रसीद मोहम्मद, चमन सिंह और भाग सिंह ने बताया कि उनके गांव में पेयजल आपूर्ति ठप्प है। उन्होंने कई बार आईपीएच विभाग को समस्या के बारे में अवगत करवाया। मगर अभी तक इस बारे में विभाग ने कोई सुध नहीं ली है। उन्होंने बताया कि पानी की आपूर्ति ठप होने का कारण इन गांवों को जाने वाली पेयजल लाइन का सड़ जाना है। मगर विभाग ने अभी तक पाइपलाइन नहीं बदली है। ऐसे में पानी जगह-जगह से लीक हो रहा है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।