{"_id":"59ede7ff4f1c1baf678b708e","slug":"141508763647-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के जड़ौथा गांव में अग्निकांड, जले तीन व दो मंजिला मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के जड़ौथा गांव में अग्निकांड, जले तीन व दो मंजिला मकान
Mon, 23 Oct 2017 11:34 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
चम्बा फटाफट
होली के जड़ोथा गांव में जल कर राख हुआ मकान।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
(चंबा)। ग्राम पंचायत होली के तहत गांव जड़ौथा में आग लगने से एक तीन मंजिला और एक दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में पांच परिवार बेघर हो गए हैं। आग लगने से घर के रखे कीमती सामान सहित करीब 15 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अग्निकांड सोमवार सुबह उस समय पेश आया जब अचानक एक मकान में आग गई। हालांकि गांव के लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन इसमें कामयाब नहीं हो पाए। खड़ामुख में अग्निशमन केंद्र का टॉल फ्री नंबर न होने के कारण वह यहां सूचना नहीं दे पाए। विभागीय टीम नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तैयार कर रही है। जिसे प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा जाएगा। जानकारी के अनुसार केहर सिंह और उसके तीन बेटे राज सिंह, अजय और विजय अपने परिवार के साथ तीन मंजिला मकान (12 कमरे) में रहते थे। जबकि रोशन ने अपना अलग घर बना रखा है। इस दो मंजिला मकान (तीन कमरे) में घर का सामान रखा हुआ था। महिला मंडल का सामान भी इस ही भवन में था। सोमवार की सुबह अचानक किसी कारण से घर में आग लग गई।घ् आग की लपटें देख केहर सिंह और उसका परिवार जान बचाकर बाहर निकले। इसके बाद गांव में आग लगने की खबर फैल गई। स्थानीय लोगों ने गांव के साथ लगती बावड़ी से पानी ढोकर आग बुझाने का प्रयास किया। मगर तब तक आग पूरे मकान में फैल चुकी थी। सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान मौके पर पहुंची और प्रशासनिक टीम को इसकी सूचना दी। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट बनाने का कार्य शुरू किया। स्थानीय पंचायत प्रधान वंदना ठाकुर का कहना है कि इस अग्निकांड में दो परिवारों को काफी नुकसान हुआ है। कहा कि पंचायत की ओर से हरसंभव सहायता प्रभावितों को प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।