फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   1400 officers and workers will do the census work: DC

1400 अधिकारी-कर्मी करेंगे जनगणना का काम : डीसी

Fri, 05 Jun 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 05 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
1400 officers and workers will do the census work: DC
बोले- 16 जून से शुरू होगी भवन सूचीकरण एवं आवास गणना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनगणना के प्रथम चरण के तहत जिले में भवन सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य 16 जून से शुरू होगा। यह 15 जुलाई तक चलेगा।
उपायुक्त एवं जिला जनगणना अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिले को 22 विभिन्न क्षेत्रों में विभाजित किया है। भवन सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य जिले की 16 तहसीलों और उप-तहसीलों के अतिरिक्त 2 नगर परिषदों, 2 नगर पंचायतों और 2 छावनी क्षेत्रों सहित सभी क्षेत्रों में किया जाएगा। इस कार्य के लिए प्रगणन अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। जनगणना का कार्य सुचारू रूप से करवाने के लिए लगभग 1400 अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रगणन अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। अब तक 32 फील्ड प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण बैचों में लगभग 200 प्रगणन अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया है। शेष का प्रशिक्षण कार्य 12 जून तक पूरा कर लिया जाएगा।

जनगणना के दूसरे चरण में 11 से 30 सितंबर के बीच शीतकालीन एवं दुर्गम क्षेत्रों भरमौर, पांगी, होली और अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में जनगणना का कार्य किया जाएगा। इस दौरान लगभग 1050 गांव कवर किए जाएंगे। इसके बाद जिले के शेष क्षेत्रों में जनगणना का कार्य 9 से 28 फरवरी 2027 तक संचालित होगा। जनगणना के तहत 1 से 5 मार्च 2027 तक पुनर्निरीक्षण चरण करवाया जाएगा। जनगणना के दौरान एकत्रित सभी सूचनाएं गोपनीय रखी जाएंगी। इनका उपयोग केवल सांख्यिकीय, नीतिगत एवं योजनागत उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। नागरिक https://se.census.gov.in पर लॉगिन कर अपनी स्व-गणना संबंधी जानकारी अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे सही एवं प्रमाणिक जानकारी दर्ज कर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed