{"_id":"6ad8edfe312d9aeab3077567","slug":"14-students-from-himalayan-school-selected-for-the-state-level-of-the-childrens-science-congress-chamba-news-c-88-1-ssml1004-200681-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बाल विज्ञान कांग्रेस में हिमालयन स्कूल के 14 विद्यार्थी राज्य स्तर पर चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बाल विज्ञान कांग्रेस में हिमालयन स्कूल के 14 विद्यार्थी राज्य स्तर पर चयनित
Wed, 21 Oct 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान स्किट में पहला स्थान, वैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में भी चमके विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर स्कूल के 14 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विज्ञान स्किट में स्कूल की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञान स्किट टीम में आरुषि ठाकुर, प्रत्युष धीमान, कृतिका, विराज, रोहिणी, स्तव्य, विक्रांत और सुनीता शामिल रहे। वैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की वरिष्ठ श्रेणी में मनन महाजन और अपूर्वा ने, जबकि कनिष्ठ श्रेणी में प्रणव ठाकुर और प्रज्वल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गणित ओलंपियाड की वरिष्ठ माध्यमिक श्रेणी में स्तुति ठाकुर और कनिष्ठ श्रेणी में आर्या ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विद्यालय के चेयरमैन दिनेश शर्मा और प्रधानाचार्य वंदना शर्मा ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी। चेयरमैन ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन और नवाचार की भावना विकसित करने में मददगार होती हैं।
विज्ञापन
--