फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   14 cedar sleepers were blown away from the rest house

Chamba News: रेस्ट हाउस से देवदार के 14 स्लीपर उड़ाए

Wed, 03 May 2023 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 03 May 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
14 cedar sleepers were blown away from the rest house
चंबा। वन विभाग के रेस्ट हाउस का ताला तोड़कर शातिरों ने देवदार के 14 स्लीपरों पर हाथ साफ किया है। इतना ही नहीं रेस्ट हाउस के किचन में रखे सामान को भी चोरी कर लिया है। इसको लेकर वन विभाग ने पुलिस थाना चुवाड़ी में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद शातिरों को दबोचने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। रेस्ट हाउस के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस में दी शिकायत में वन विभाग के वनरक्षक और वन खंड अधिकारी ने बताया है कि 30 अप्रैल को फ्लाइंग स्क्वायड धर्मशाला की टीम ने 14 देवदार के स्लीपर पकड़े थे। इनको कैंथली वन बीट के वनरक्षक के हवाले किया था। स्लीपरों को रेस्ट हाउस में रखा गया था लेकिन दो दिन पहले रेस्ट हाउस में लगे ताले को तोड़कर अंदर रखे देवदार के स्लीपरों को चोरी कर लिया गया है। इसकी भनक विभाग को तब लगी जब रेस्ट हाउस में विभागीय कर्मचारी जांच- पड़ताल करने के लिए पहुंचे। इस दौरान वहां पर दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया गया। किचन में रखा सामान भी बिखरा पड़ा था। इसको लेकर तुरंत वन विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed