{"_id":"691b586e284631ac84064082","slug":"14-accused-got-bail-in-surada-mohalla-assault-case-chamba-news-c-88-1-ssml1004-166802-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सुराड़ा मोहल्ले में मारपीट के मामले में 14 आरोपियों को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सुराड़ा मोहल्ले में मारपीट के मामले में 14 आरोपियों को मिली जमानत
Mon, 17 Nov 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 17 Nov 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंबा। सुराड़ा मोहल्ले में दो गुटों की मारपीट के मामले में न्यायालय ने 14 आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया है। आरोपियों को 50-50 हजार रुपये की व्यक्तिगत जमानत और 50-50 हजार रुपये की जमानती बांड भरवा कर छोड़ा है।साथ ही न्यायालय ने उन्हें पुलिस को सहयोग करने के आदेश भी दिए हैं।
सोमवार को पुलिस की रिमांड खत्म होने के बाद 14 आरोपियों को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल की अदालत में पेश किया था। जानकारी के अनुसार 12 नवंबर को शहर के कुछ युवकों पर बिना नंबर की बाइकों पर हाथों में डंडे और तेजधार हथियार लहराते हुए सुराड़ा निवासी युवक पर हमला आरोप लगे थे। साथ ही इष्टदेव को गालियां देने के भी आरोप थे। इस मामले में लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया था। इसके बाद 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में युवा से लेकर 40 साल तक के व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है।