फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   1366 candidates will give written examination of forest guard recruitment in the district

1366 अभ्यर्थी देंगे वन रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा

Sun, 17 Oct 2021 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
1366 candidates will give written examination of forest guard recruitment in the district
चंबा। वन रक्षकों के 14 पदों के लिए ग्राउंड की बाधा पार करने वाले 1366 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा सीसीटीवी के पहरे में होगी। सात नवंबर को होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब इन अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए सीसीटीवी कैमरों के अलावा पुलिस टीमों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी परीक्षा के दौरान ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन

जिले में वन रक्षकों के 14 पदों पर भर्ती होने के लिए 11000 युवाओं ने आवेदन किया था। इनमें से सात हजार युवा ही भर्ती देने के लिए पुलिस ग्राउंड में पहुंचे, जबकि चार हजार युवा आवेदन करने के बाद ग्राउंड में नहीं पहुंचे। शारीरिक परीक्षा में भाग लेने वाले सात हजार अभ्यर्थियों में से 1366 अभ्यर्थी ही ग्राउंड पास कर पाए, जिन्हें अब वन विभाग लिखित परीक्षा के लिए बुलाएगा। लिखित परीक्षा के आयोजन को लेकर वन विभाग तैयारियां कर रहा है। परीक्षा हॉल का चयन किया जा रहा है। जहां पर एक साथ 1366 अभ्यर्थियों को बिठाने की व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन

भर्ती में बरती जा रही पूरी पारदर्शिता
वनमंडलाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि वन रक्षक की भर्ती में 1366 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड पास किया है। सात नवंबर को भर्ती की लिखित परीक्षा ली जाएगी। ग्राउंड में सीसीटीवी कैमरों और वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ भर्ती की गई। इसी तरह लिखित परीक्षा में भी सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी। भर्ती में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed