फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   132 students from first to fifth class are getting education in two rooms

Chamba News: पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के 132 विद्यार्थी दो कमरों में कर रहे शिक्षा हासिल

Sun, 24 Aug 2025 06:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 24 Aug 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
132 students from first to fifth class are getting education in two rooms
चंबा। स्कूल के दो कमरों में दो-दो कक्षाएं पढ़ाना राजकीय प्राथमिक पाठशाला नैला में तैनात अध्यापकों को मजबूरी बना हुआ है। स्कूल के पांच कमरों में से दो कमरे आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने को दिए गए हैं जबकि अन्य तीन कमरों में से एक कमरे की छत टपक रही है। दो कमरों में ही स्कूल का कार्यालय और स्कूली बच्चों की पढ़ाई चल रही है। विद्यालय में शिक्षा हासिल करने के लिए गांव नैला, गोली, बाडुई, सौह, सरोली, भटका, भरनौढी, बनहाल, चहेरा से बच्चे पैदल पहुंच रहे हैं। अभिभावकों में राजीव कुमार, नरेश कुमार, दलीप कुमार, केसर सिंह, योगराज ने बताया कि नैला स्कूल में पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के 132 विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। प्री-प्राइमरी की कक्षाएं भी स्कूल में लग रही है। साफ मौसम में तो अध्यापक खुले मैदान में बच्चों अलग-अलग कक्षाएं लगा देते हैं लेकिन बारिश के दिनों में बच्चों को दो कमरों में बैठाकर दो-दो कक्षाएं चलानी पड़ रही हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

स्कूल के मुख्याध्यापक नरेश चंद ने बताया कि स्कूल भवन की छत्त की चादरें बदलने को लेकर प्रस्ताव विभाग को भेजे गए हैं। जल्द ही एसएमसी की ओर से एक ओर प्रस्ताव पारित कर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलवीर चौहान ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। प्रस्ताव आने पर तुरंत शिक्षा निदेशालय को भेज कर समस्या समाधान के प्रयास रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed