फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   अपनी नापाक हरकतों से बाज आए पाकिस्तान: दिलदार अली शाह

अपनी नापाक हरकतों से बाज आए पाकिस्तान: दिलदार अली शाह

Fri, 08 Mar 2019 07:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
अपनी नापाक हरकतों से बाज आए पाकिस्तान: दिलदार अली शाह
अपनी नापाक हरकतों से बाज आए पाकिस्तान : शाह
विज्ञापन

जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय ने की सभा
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें तमाम मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे। सभा में बीते दिनों पुलवामा और जम्मू में आतंकी घटनाओं को लेकर समुदाय ने कड़ी निंदा की तथा पाकिस्तान को अपनी ऐसी नापाक हरकतों से बाज आने की भी हिदायत दी। सभा में उपस्थित जिला अंजुमन इस्लामिया चंबा दिलदार अली शाह ने बताया कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष और अखंड देश है। इसके खिलाफ जो भी नापाक हरकतें करने की मंशा रखता है या अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देता है, जिले का प्रत्येक मुसलमान उसे अपना शत्रु मानता है। भारत में रहने वाले और यहां पैदा होने वाले किसी भी धर्म अथवा समुदाय के व्यक्ति के दिल में अपने भारत देश के प्रति मान सम्मान और देश प्रेम की भावना रखता है। जिला चंबा का प्रत्येक मुस्लिम समुदाय अपने देश के जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और अपने देश की आन बान और शान के लिए हरदम मर मिटने के लिए तैयार है। आजादी के समय मुस्लिम समुदाय ने देश की खातिर अपने प्राणों को न्योछावर किया तो वहीं आजादी के बाद भारत की सरहदों को विदेशी ताकतों और पाकिस्तान जैसे नापाक पड़ोसी देश की कायराना हरकतों से महफूज रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। जिला चंबा का मुस्लिम समुदाय यह साफ करता है कि वह भारत का नागरिक है और इस देश की खातिर हर दम मर मिटने के लिए तैयार है। इससे पहले पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए देश के जवानों की आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed