फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी के बयान पर भड़की भाजपा

राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी के बयान पर भड़की भाजपा

Wed, 19 Dec 2018 08:39 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Wed, 19 Dec 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी के बयान पर भड़की भाजपा
डेमो - फोटो : डेमो

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राफेल खरीद मुद्दे को लेकर जिला भाजपा चंबा ने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष और लोस सदस्य राहुल गांधी के खिलाफ बुधवार को जमकर हल्ला बोला। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से इस्तीफा मांगा। विरोध प्रदर्शन के तहत भाजपा नेताओं ने परिधि गृह चंबा से मुख्य चौक तक रोष रैली निकाली। इस मौके पर राहुल गांधी का पुतला भी जलाया गया। प्रदर्शन की अगुवाई जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने की। जबकि सदर चंबा के विधायक पवन नैयर, जिला भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसबीर नागपाल, जिला भाजपा सचिव दिनेश शर्मा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से देश के राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने और देश की अंतर्राष्ट्रीय साख से समझौता कर जनता से बोले गए गंभीर झूठ के लिए राहुल गांधी को लोक सेवक पद से मुक्त किया जाए। प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी राफेल खरीद समझौते के मुद्दे को लेकर तथ्यहीन, बेबुनियाद, निराधार बयानबाजी कर रहे हैं। यह कांग्रेस का जनता को गुमराह करने का प्रयास है। हालांकि चौक में तैनात पुलिस बल ने पुतले फूंकते समय नेताओं को रोकने का प्रयास किया। मगर पुलिस बल का यह प्रयास असफल रहा। इसके बाद भाजपा नेता नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से देश के राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा और मांग की कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने और देश की अंतर्राष्ट्रीय साख से समझौता कर जनता से बोले गए गंभीर झूठ के लिए राहुल गांधी को लोक सेवक पद से मुक्त किया जाए। इस दौरान जिला भाजपा के समस्त पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed