{"_id":"5baa51c8867a557fe25376ab","slug":"131537888712-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी की मिंधल पंचायत में बीएसएनएल सेवाएं चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी की मिंधल पंचायत में बीएसएनएल सेवाएं चरमराई
Updated Tue, 25 Sep 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांगी (चंबा)। दुर्गम क्षेत्र पांगी की मिंधल पंचायत में पिछले दो महीने से बीएसएनएल सेवाएं चरमराई हुई है। इस वजह से उपभोक्ताओं की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं के मुताबिक क्षेत्र में बीएसएनएल का सिग्नल आता-जाता रहता है। नतीजतन, बीएसएनएल उपभोक्ताओं को सगे-संबंधियों से बातचीत करने के लिए कई-कई कॉल करनी पड़ रही है। इससे लोगों को हर हाल में नुकसान ही उठाना पड़ रहा है। वहीं, इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल करने वाले विभागीय अधिकारियों और दुकानदारों को परेशानियां उठानी पड़ रही है।
बीएसएनएल के उपभोक्ता अजय कुमार, भूपेंद्र शर्मा, सतीश कुमार, सुरेश कुमार, शिव कुमार, राम सिंह, प्रेमलाल, रवि चौहान, नील चंद, राकेश कुमार, पंकज कुमार, अमर सिंह, जीवन सिंह, सेज राम, सुरदेव कुमार और मान सिंह ने बताया कि मिंधल में बीएसएनएल की सेवाएं आए दिन चरमरा जाती है। ऐसे में लोगों को अपनों से बात करने के लिए पांच किलोमीटर का सफर तय कर किलोड़ का रुख करना पड़ता है। निगम के उपभोक्ताओं को पांगी प्रशासन और निगम के अधिकारियों से पांगी में लचर पड़ी बीएसएनएल सेवाओं को सुचारु करवाने की मांग उठाई है।