फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   किहार में पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाया सर्च अभियान

किहार में पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाया सर्च अभियान

Sun, 23 Sep 2018 10:53 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
किहार में पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाया सर्च अभियान

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले के सीमावर्ती सेक्टर किहार में शनिवार को पुलिस ने लंबी दूरी की गश्त की। इस दौरान क्षेत्र की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के कोठों की भी जांच की गई। इसके साथ ही बॉर्डर इलाके में होने वाली हर गतिविधि का जायजा लिया। इन क्षेत्रों में सर्दियों के मौसम में भारी बर्फबारी होती है इसको देखते हुए सर्दियों से पहले ही यहां पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सामान्य पाई गई।

पुलिस के मुताबिक लंबी दूरी की गश्त इसलिए की गई क्योंकि चंबा जिले का किहार सेक्टर जम्मू कश्मीर से सटा हुआ है। ऐसे में इन क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधि होने की आशंका बनी रहती है। हालांकि इस प्रकार की परिस्थितियों पर पैनी नजर रखने के लिए बॉर्डर पर पुलिस की टीमें चौबीस घंटे मुस्तैद रहती है।
विज्ञापन


लंबी गश्त के जरिये पुलिस टीम बॉर्डर के दूरस्थ इलाकों में जाकर छानबीन और जांच पड़ताल करते हैं। इसको देखते हुए पुलिस को समय-समय पर इस तरह की लंबी गश्त की जाती है। शनिवार को पुलिस की गश्त के दौरान अधिकारी भी मौजूद रहे। इनकी देखरेख में गश्त की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चंबा जिलै के सभी सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की टीमें मुस्तैद हैं। बॉर्डर क्षेत्रों में होने वाली हर गतिविधि पर पुलिस की नजर रहती है। जिलावासियों को किसी प्रकार के भय में रहने की आवश्यकता नहीं है। उनकी सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पुलिस बल मुस्तैद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed