फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट दिल्ली के विशेषज्ञ निकालेंगे कालीघार का समाधान

रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट दिल्ली के विशेषज्ञ निकालेंगे कालीघार का समाधान

Sun, 10 Jun 2018 10:23 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट दिल्ली के विशेषज्ञ निकालेंगे कालीघार का समाधान
landslide - फोटो : demo pics

कपिल डोगरा

विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)। चंबा-लाहडू़ मार्ग पर कालीघार में लगातार हो रहे भूस्खलन का स्थायी समाधान दिल्ली की रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ करेंगे। इसके लिए इंस्टीट्यूट की टीम पहुंच गई है। यहां विशेषज्ञ कालीघार की मिट्टी का परीक्षण करेंगे। इसमें पता लगाया जाएगा कि बार-बार यहां भूस्खलन क्यों हो रहा है? कालीघार में हर साल हो रहे भारी भूस्खलन के समाधान को लेकर लोक निर्माण विभाग डलहौजी ने यह कदम उठाया है। रोड़ रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट प्रदेश लोक निर्माण विभाग के कार्यालय को सौंपेगी। इस आधार पर विभाग कालीघार में होने वाले भूस्खलन की समस्या का समाधान निकालेगा।

गौरतलब है कि बरसात के मौसम में कालीघार के समीप भारी भरकम भूस्खलन होता है। इसके चलते वाहन चालकों सहित चंबा पहुंचने वाले पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी रमेंद्र सिंह, संतोष कुमार, राज कुमार, उपेंद्र कुमार, किशोर कुमार, राज सिंह, देवी चंद, ज्ञान चंद, उत्तम दास, मदन लाल, जगदीश चंद और मनोहर लाल का कहना है कि यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है।
विज्ञापन


मगर बरसात में लगातार होने वाले भूस्खलन से जहां घंटों जाम लगता है वहीं दूसरी ओर किसी बड़े हादसे का खतरा भी बना रहता है। भूस्खलन होने से मिंजर मेला देखने आने वाले पर्यटकों सहित मणिमहेश आने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भूस्खलन होने से उन्हें घंटों सड़कों पर फंसे रहना पड़ता है। मगर अब लोक निर्माण विभाग ने समस्या के समाधान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके सूत्रधार रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट दिल्ली के विशेषज्ञ बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग डलहौजी के अधिशाषी अभियंता सुधीर मित्तल ने बताया कि रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट दिल्ली की टीम कालीघार में होने वाले भूस्खलन को रोकने की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट तैयार होने के बाद टीम लोक निर्माण विभाग के अफसरों को सौंपेगी। टीम मिट्टी की जांच कर यह पता लगाएगी कि यहां हर साल भूस्खलन क्यों हो रहा है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed