अब चंबा अस्पताल में ही होंगे इमरजेंसी टेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में अब इमरजेंसी में टेस्ट करवाने के लिए ओपीडी ब्लॉक में नहीं जाना होगा। अस्पताल प्रबंधन ने भवन की पहली मंजिल में ही सेंटर लैब शुरू कर दी है। यहां 24 घंटे टेस्ट होंगी। इससे पहले मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए काफी परेशानी होती थी। मरीजों को इमरजेंसी में चेकअप के बाद टेस्ट करवाने के लिए ओपीडी ब्लॉक में जाना पड़ता है। तीमारदारों को मरीज स्ट्रेचर पर उठाकर लैब तक पहुंचाने पड़ते थे। अब ऐसा नहीं होगा। सेंटर लैब में मरीजों के सभी टेस्ट मुफ्त होंगे।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन सेंटर लैब बनाने में काफी दिनों से प्रयास कर रहा था। इसके लिए प्रबंधन की ओर से पहली मंजिल में जगह का चयन किया गया। यहां मरीजों के टेस्ट के लिए सभी उपकरण मौजूद हैं। इसके अलावा मरीजों के टेस्ट करने के लिए लैब में टेक्निकल स्टाफ की भी 24 घंटों के लिए ड्यूटी लगाई गई है। ताकि तीमारदारों को अपने मरीजों के टेस्ट करवाने के लिए दर-बदर नहीं भटकना पड़े। सेंटर लैब शुरू होने से अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों के अलावा इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को लाभ मिलेगा।
जिले में कोई भी दुर्घटना होने पर घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज लाया जाता है। घायलों को इमरजेंसी में समय पर इलाज तो मिल जाता था। परंतु टेस्ट करवाने में परेशानी होती थी। टेस्ट के लिए ओपीडी ब्लॉक में जाना पड़ता था। इस समस्या को खत्म करने के लिए प्रबंधन ने अस्पताल में सेंटर लैब का निर्माण किया। यहां इमरजेंसी में होने वाले सभी टेस्ट उपलब्ध हैं।
दी जा रही बेहतर सुविधाएं : ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर अनिल ओहरी ने बताया कि मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में सेंटर लैब का शुभारंभ किया है। लैब में 24 घंटे मरीजों को इमरजेंसी सुविधाएं मिलेंगी। इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को कोई भी टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल से बाहर नहीं जाना होगा।