{"_id":"5afedcf44f1c1be6408b643d","slug":"131526652148-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल करेंगे मिंजर मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल करेंगे मिंजर मेले का शुभारंभ
Updated Fri, 18 May 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
बचत भवन चंबा में मिंजर को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी व मिंजर कमेटी के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ऐतिहासिक मिंजर मेला इस बार 29 जुलाई से 5 अगस्त तक मनाया जाएगा। मिंजर मेले के शुभारंभ पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे, जबकि समापन अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को यह बात मिंजर मेला आयोजन समिति अध्यक्ष एवं उपायुक्त हरिकेश मीणा ने बचत भवन चंबा में आयोजित बैठक के दौरान कही। बैठक में सदर विधायक पवन नैयर भी मौजूद रहे। इस दौरान मिंजर मेला आयोजन समिति की विभिन्न उप समितियों की ओर से किए जाने वाले कार्यकलापों पर चर्चा की गई। यह फैसला भी लिया गया कि मिंजर मेले के आयोजन को चौगान नंबर-1 में ही किए जाने को लेकर उच्च न्यायालय के समक्ष मामले को ले जाया जाएगा। डीसी ने कहा कि वैकल्पिक तौर पर मिंजर मेले के आयोजन के लिए पुलिस मैदान बारगाह को भी रखा गया है। मिंजर मेला आयोजन समिति के गैर सरकारी सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को भी पूरी प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका, अतिरिक्त उपायुक्त हेमराज बैरवा, उपमंडलाधिकारी नागरिक चंबा दीप्ति मंढोत्रा, सहायक आयुक्त रम्या चौहान और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा गैर सरकारी सदस्यों के तौर पर मेजर एससी नैय्यर, जसबीर नागपाल, विनायक रैणा, धीरज बड़ियाल, धीरज नरियाल, सीमा कश्यप, मनेंद्र पुरु मौजूद रहे।
...तो गाड़ियां कहां होंगी पार्क
बैठक के दौरान प्रशासन ने पुलिस मैदान बारगाह को वैकल्पिक आयोजन स्थल रखा। लेकिन एक सदस्य ने सवाल उठाया कि मेले के दौरान पुलिस मैदान को पार्किंग के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है, अगर यहां मेला होगा तो गाड़ियां कहां पार्क होंगी।
शहर ही नहीं, अन्य क्षेत्रों में भी भेजें जाएं निमंत्रण
बैठक में मिंजर मेले के निमंत्रण कार्ड पंचायत प्रधानों, पंचायत समिति सदस्यों और अन्य जन प्रतिनिधियों को भी भेजने की बात रखी गई। अब तक मिंजर मेले के दौरान शहरी क्षेत्र में ही निमंत्रण कार्डों का वितरण होता है। सदस्यों ने यह बात रखी कि निमंत्रण कार्डों का वितरण शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी किया जाना चाहिए, जिससे मेले की महत्ता बढ़े।