{"_id":"5abd0fc64f1c1bca618b45b7","slug":"131522339782-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपर के से 46 यात्रियों ने पार किया साच दर्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपर के से 46 यात्रियों ने पार किया साच दर्रा
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
हेलीकाप्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा से किलाड़ के लिए वीरवार को उड़ान हुई। इसमें 46 यात्रियों ने आवाजाही की। इसमें करीब 28 यात्री चंबा से किलाड़ के लिए रवाना हुए। जबकि किलाड़ से चंबा करीब 18 यात्री पहुंचे। करीब डेढ़ सप्ताह बाद चौपर की उड़ान हुई।
इसके चलते चंबा से किलाड़ और किलाड़ से चंबा आने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि सर्दियों के दिनों में पांगी से चंबा पहुंचने के लिए चौपर ही एक मात्र सहारा होता है। सड़कें बंद होने के चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
मगर इस बार प्रशासन नियमित अंतराल के बाद उड़ानें करवा रहा है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही है। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने बताया कि वीरवार को भी उड़ान हुई। इससे करीब 46 यात्री आर-पार हुए हैं।
विज्ञापन