फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सड़कों, पुलों के कार्य में देरी करने वाले आठ ठेकेदारों को नोटिस

सड़कों, पुलों के कार्य में देरी करने वाले आठ ठेकेदारों को नोटिस

Sun, 25 Mar 2018 10:30 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
सड़कों, पुलों के कार्य में देरी करने वाले आठ ठेकेदारों को नोटिस
notice - फोटो : demo pics

सुभाष कुमार अग्निहोत्री

विज्ञापन

चंबा। विकासात्मक कार्यों को अधर में लटकाने वाले ठेकेदारों पर लोक निर्माण विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत अब विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है ताकि सड़क और अन्य विकास कार्यों को गति प्रदान की जा सके। कार्रवाई करते हुए लोनिवि मंडल सलूणी ने आठ ठेकेदारों को विकास कार्यों को अधर में लटकाने पर नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के माध्यम से ठेकेदारों को 15 दिनों के भीतर कार्यों को शुरू करने के बारे में चेताया गया है। कार्य आरंभ न करने पर ठेकेदारों के टेंडर रद्द भी किए जा सकते हैं। इससे ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है।

गौरतलब हो कि जिले के सड़क सुविधा से अछूते गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने और नालों-खड्डों पर पुलों का निर्माण करवाने के लिए लोनिवि अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है। बावजूद इसके कई मर्तबा लोगों द्वारा सड़कों के निर्माण के रास्ते में आने वाली निजी जमीन तो कभी विकासात्मक कार्यों के ठेके लेने वाले ठेकेदार ही कार्यों को लटका रहे हैं। इस वजह से आज भी कई गांव सड़क सुविधा से महरूम हैं तो वहीं कई पुलों का कार्य अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन


इसका खामियाजा सड़क सुविधा से जुड़ने की आस लिए बैठे लोगों को उठाना पड़ता है। ऐसे में अब लोनिवि मंडल सलूणी विकासात्मक कार्यों को अधर में लटकाने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई करने का फैसला लिया है। इसको देखते हुए लोनिवि मंडल सलूणी ने आठ ठेकेदारों को नोटिस जारी किए हैं। यह ठेकेदार ऐसे हैं जिन्होंने विकासात्मक कार्यों के कार्यों का टेंडर हासिल करने के बाद सड़क, पुल, ब्लैक स्पॉट सहित अन्य कार्यों को शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्य अधर में लटके
भांदल-पनोगा मार्ग पर पुल, टिकरी-भटोली मार्ग, संपर्क मार्ग पलका, कोटी-जंक्शन से कोटी पुल, समोगा-धमावल मार्ग, पठानकोट-बनीखेत-चंबा-तीसा मार्ग पर स्थित ब्लैक स्पॉट, संपर्क मार्ग चकलू-मार्ग नगल सराय (टूरिस्ट हट), मसरूंड-कुहाल वाया चलुंज मार्ग पर क्रेट वर्क का कार्य आरंभ होने से पूर्व ही अधर में लटके हैं।


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरूण पठानिया ने बताया कि सलूणी मंडल के तहत परिक्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्य अधर में लटकाने वाले आठ ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। अगर ठेकेदारों ने 15 दिन के भीतर काम शुरू नहीं किया तो उसका टेंडर रद्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed