फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पुंदला गांव के सरड़ू नाला में बाघ ने मार गिराई आठ भेड़े

पुंदला गांव के सरड़ू नाला में बाघ ने मार गिराई आठ भेड़े

Tue, 30 Jan 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
पुंदला गांव के सरड़ू नाला में बाघ ने मार गिराई आठ भेड़े
सरड़ू नाला में तेंदुए ने आठ भेड़ों को मारा
विज्ञापन

पुंदला गांव की घटना, महिला ने भागकर बचाई जान
अमर जाला ब्यूरो
चंबा। विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत कोलका के गांव पुंदला सरडू नाला में तेंदुए ने आठ भेड़ों को मार गिराया है। यह घटना सोमवार की है। वहीं भेड़ों को चरा रही महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। पंचायत प्रतिनिधियों ने मौका कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसे जल्द ही प्रशासन को सौंपा जाएगा। प्रभावित महिला की पहचान मांगती देवी निवासी गांव पुंदला ग्राम पंचायत कोलका के रूप में हुई। वहीं वार्ड मेंबर राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार महिला भेड़ों को पुंदला गांव के समीप चरागाह सरडू नाला में चरा रही थी। इसी दौरान यहां तेंदुए ने आठ भेड़ों को मार गिराया। भेड़ों को चरा रही महिला ने भाग कर जान बचाई। इसके बाद महिला ने ग्रामीणों को सूचित किया। लोग मौके पर पहुंचे। इसके अलावा पंचायत समिति सदस्य सहित स्थानीय वार्ड मेंबर ने मौका किया और रिपोर्ट तैयार की। ग्रामीण रमेश कुमार, जय किशन, देवेंद्र कुुमार, रवि कुमार, सोरमा सिंह और उत्तम दास ने बताया कि बीते दिनों साथ लगती पंचायत में भी भालू ने पशु चरा रहे दो व्यक्तियों को लहूलुहान कर दिया था। इसके बाद अब लोग तेंदुए के आतंक से खौफजदा हैं। पंचायत समिति सदस्य रोशन लाल ने बताया कि इस बारे सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि कहा कि मौका कर लिया गया है। जल्द ही व प्रशासन को रिपोर्ट देंगे। उन्होंने प्रभावित महिला को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। एसडीएम चंबा दिप्ती मंढोत्रा ने बताया कि इस बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि प्रभावित का केस बनाकर प्रशासन की ओर से उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed