{"_id":"5a70a7fe4f1c1b8a268b7628","slug":"131517332478-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत समिति चंबा के कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत समिति चंबा के कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को हटाया
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
पंचायत समिति चंबा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को हटाया
10 पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में किया मतदान
सात दिन के भीतर नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का होगा चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। सूबे की सत्ता में भाजपा के काबिज होने के बाद अब पंचायत समितियों से भी कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस समर्थित पंचायत समिति चंबा की अध्यक्ष हेेमा देवी और उपाध्यक्ष अशोक कुमार को हटा दिया गया है। सोमवार को आयोजित बैठक में दस पंचायत समिति सदस्यों ने बीते दिनों प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। इस पर जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी कुमार शर्मा ने कार्रवाई करते हुए दोनों पदाधिकारियों को हटा दिया है।
गौरतलब है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार विस चुनावों में सत्ता गवां चुकी है। जबकि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में काबिज हुई है। ऐसे में पंचायत समितियों में काबिज कांग्रेस समर्थित अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसको लेकर बीते दिनों अविश्वास प्रस्ताव भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्यों ने जिला पंचायत अधिकारी केे सौंपा था। ऐसे में मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में 18 में दस पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया। इसमें दस के दस पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया और जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी कुमार शर्मा ने पदाधिकारियों को हटा दिया। साथ ही सात दिनों के भीतर पंचायत समिति चंबा के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करने की बात कही। मतदान तहसीलदार मनोज कुमार की अध्यक्षता में होंगे। जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि पंचायत समिति ब्लॉक चंबा अध्यक्ष हेमा देवी और उपाध्यक्ष अशोक कुमार को हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव सात दिन के भीतर होगा।