फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जंगल की आग में घर समेत सेब का बगीचा जला

जंगल की आग में घर समेत सेब का बगीचा जला

Mon, 29 Jan 2018 11:27 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
जंगल की आग में घर समेत सेब का बगीचा जला
fire shimla - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत कल्हेल के गांव कियाणी (सोठी) में जंगल में लगी आग में एक शख्स का घर समेत सेब का बगीचा जल गया। जंगल की आग में एक परिवार को घर और एक परिवार का बगीचा जल गया है। इसके अलावा बहुमूल्य वन संपदा को भी नुकसान पहुंचा है। मामले की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कियाणी गांव के साथ लगते जंगल में किसी कारणवश अचानक आग लगी गई। हवा के तेज बहाव में आग पूरे जंगल में फैल गई और यहां पर चीड़ सहित अन्य पेड़ों को भस्म कर रिहायशी क्षेत्रों की तरफ बढ़ गई। यहां से आग फैलती हुई ध्यान सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह के सेब के बगीचे में लगे सेब के सैकड़ों को पूरी तरह से जला दिया। साथ ही पशुओं के लिए रखा चारा भी आग में पूरी तरह से जल गया। इस दौरान लोगों ने आग को बुझाने की काफी कोशिश की। मगर वह इस पर काबू नहीं पा सके। इससे आग फैलती हुई लोभी राम पुत्र राम सिंह के मकान को भी घेर लिया। समय रहते परिवार के सदस्य अपनी जान बचाने में कामयाब हो पाए। हालांकि आग को बुझाने के लिए ग्रामीणों ने भरसक प्रयास किया। मगर ग्रामीणों के प्रयास नाकाफी साबित हुए।
विज्ञापन


नुकसान के आधार पर मिलेगा मुआवजा : हेम चंद
एसडीएम तीसा हेमचंद ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि मौके पर पटवारी को भेज दिया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को नुकसान के आधार पर उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed