{"_id":"5a0b1b8f4f1c1ba7678bb6c2","slug":"131510677391-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-होली मार्ग पर गैहरा के पास खाई में गिरा गैस सिलेंडर से भरा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-होली मार्ग पर गैहरा के पास खाई में गिरा गैस सिलेंडर से भरा ट्रक
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-होली मार्ग पर गैहरा के पास नाले में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक गिर गया। इसमें ट्रक में सवार चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया है। हादसा मंगलवार शाम का है जब गैस सिलेंडर से भरा ट्रक होली की तरफ जा रहा था। गैहरा के पास चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इससे ट्रक में भरे सभी गैस सिलेंडर भी खाई में गिर गए। हादसे के बाद वहां चालक और परिचालक को स्थानीय लोगों ने खाई से बाहर निकाला। दोनों का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। ट्रक चालक मान सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके सिर और पीठ पर गंभीर चोटें लगी हैं। जबकि परिचालक कर्ण सिंह की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। लोगों के अनुसार हादसा सड़क की खस्ताहालत की वजह से हुआ है। जहां पर यह हादसा हुआ है, वहां पहले भी कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच चुके हैं। सड़क से तारकोल उखड़ चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हैं। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि गैहरा के पास गैस सिलेंडर से भरा ट्रक खाई में गिर गया है। घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया है। पुलिस घटना को लेकर छानबीन कर रही है।