फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   आधुनिकता के दौर में ऑनलाइन फार्म तक नहीं भर पाते चुराह के युवा

आधुनिकता के दौर में ऑनलाइन फार्म तक नहीं भर पाते चुराह के युवा

Sun, 12 Nov 2017 07:46 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
आधुनिकता के दौर में ऑनलाइन फार्म तक नहीं भर पाते चुराह के युवा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तीसा(चंबा)। भले ही दुनिया भर में अब ऑनलाइन कार्य हो रहे हैं, लेकिन जिला चंबा का चुराह ऐसा उपमंडल है यहां ऑनलाइन कार्य करना तो दूर दूरसंचार सेवाएं भी मजबूत नहीं हैं। ऐसे में इलाके के खासकर युवाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं ने बताया कि चुराह उपमंडल में दूरसंचार और इंटरनेट सेवाएं नाममात्र भी नहीं है। इसके कारण उन्हें अगर कोई ऑनलाइन फार्म भरना होता है तो जिला मुख्यालय चंबा का रुख करना पड़ रहा है। हालांकि, बीएसएनएल और अन्य निजी कंपनियां देशभर में मजबूत नेटवर्क उपलब्ध करवाने के दावे कर रही हों, लेकिन चुराह उपमंडल ऐसा है, यहां ऑनलाइन कार्य करना तो दूर ऑनलाइन फार्म भरना भी आसान नहीं। गौरतलब है कि उपमंडल चुराह की कुछेक पंचायतों में दूरसंचार सेवा विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली पर निर्भर है। यदि इन पंचायतों में बिजली बंद हो जाए तो मोबाइल फोन भी खामोश हो जाते हैं। सिग्नल न होने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

युवाओं में अक्षय कुमार, वरुण कुमार, शक्ति सिंह, लक्की कुमार, अजय कुमार, पंकज कुमार, पवन कुमार, कुशल कुमार और उमेश कुमार का कहना है कि एयरटेल ने 3जी सेवा शुरू की है। लेकिन उपमंडल में यह थ्री सेवा नाममात्र की भी नहीं है। वहीं, बीएसएनएल की बात करें तो सरकारी कार्यालयों में इंटरनेट कनेक्शन भी बेहतर नहीं है। वहीं, पंचायतों को ऑनलाइन करने के प्रयास जिला प्रशासन कर रहा है, लेकिन इंटरनेट सेवाएं मजबूत न होने के चलते जिला प्रशासन का यह प्रयास भी धूमिल होता जा रहा है। युवाओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि चुराह उपमंडल में दूर संचार व इंटरनेट सेवाओं को मजबूत करने के लिए उपयुक्त कदम उठाए जाएं। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed