{"_id":"5c827b27bdec2214787e265f","slug":"121552055079-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता: कठिनाइयों से डटकर मुकाबला करें महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता: कठिनाइयों से डटकर मुकाबला करें महिलाएं
Fri, 08 Mar 2019 08:06 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: ashok chauhan
Updated Fri, 08 Mar 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला दिवस के उपलक्ष्य पर अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र घोल्टी-द्वितीय में किया गया। इसमें विशेष रूप से महिला एवं बाल विकास विभाग चंबा के जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्यपाल वर्मा मौजूद रहे। जबकि, डीसीपीयू से बाल संरक्षण अधिकारी रिंकू शर्मा भी उपस्थित रहे। इस दौरान सर्वप्रथम जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल महिलाओं ने महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया।
रिंकू शर्मा ने बताया कि हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं लेकिन अभी भी कहीं न कहीं महिला सशक्तीरण की आवाज पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया हैै कि वे अपने हकों और अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। सत्यपाल वर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण के नारे को बुलंद करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया है कि वे इन योजनाओं का बढ़-चढ़ कर लाभ लें। समाज में दबकर रहने के बजाय अपनी असीम शक्ति का प्रयोग करें।