फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पुखरी और गंगूबेई पर्यटन स्थल के रूप में होंगे विकसित

पुखरी और गंगूबेई पर्यटन स्थल के रूप में होंगे विकसित

Sun, 24 Feb 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
पुखरी और गंगूबेई पर्यटन स्थल के रूप में होंगे विकसित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। वन्य प्राणी विभाग और ईको टूरिज्म सोसायटी खज्जियार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना बना रहा है। खज्जियार में पर्यटकों के आकर्षण के लिए दो नई पर्यटन साइट को चिन्हित किया गया है। इन दोनों साइट पर पर्यटक कुदरत की हसीन वादियों को नजारा ले पाएंगे। पर्यटकों को इन साइटों की जानकारी न होने की वजह से वह वहां तक नहीं पहुंच पाते हैं। पर्यटकों को इन साइटों तक पहुंचाने के लिए ईको टूरिज्म सोसायटी ने विशेष योजना तैयार की है। ईको टूरिज्म सोसायटी ने चारों तरफ से देवदार के पेड़ों से घिरे पुखरी और गंगूबेई गला का औचक निरीक्षण किया। इन दोनों साइटों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का निर्णय लिया गया। दोनों साइटों पर पर्यटको के मनोरंजन के लिए सोसायटी सभी सुविधाएं मुहैया करवाएगी। झूलों के अलावा पर्यटकों के बैठने के लिए आकर्षित रेन शेड और अन्य सुविधाएं वहां पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिससे खज्जियार झील को देखने के साथ पर्यटक यहां से हसीन वादियों का नजारा ले सकें। पुखरी और गंगूबेई गला से पर्यटक कैलाश पर्वत, चमेरा लेक, रावी नदी, पीर पंजाल की पहाड़ियों और हिमालय पर्वत को देखने का आनंद ले पाएंगे। इन साइटों का निरीक्षण करते समय डीएफओ निशांत मंढ़ोत्रा, एसीएफ कुलदीप कुमार, खज्जियार होटल एसोसिएशन के प्रधान देसराज शर्मा समेत सोसायटी के सदस्य और वन अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed