फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   राठघार के समीप भूस्खलन, मुख्यालय से कटा चुराह व सलूणी का संपर्क

राठघार के समीप भूस्खलन, मुख्यालय से कटा चुराह व सलूणी का संपर्क

Fri, 08 Feb 2019 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
राठघार के समीप भूस्खलन, मुख्यालय से कटा चुराह व सलूणी का संपर्क
राठघार के समीप भूस्खलन, मुख्यालय से कटा चुराह और सलूणी
विज्ञापन

वीरवार देर रात हुआ भारी भूस्खलन, मार्ग बहाल करने में जुटी विभागीय मशीनरी
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर राठघार के समीप मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इस कारण उपमंडल चुराह का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। यहां वीरवार देर रात को भूस्खलन हुआ। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी ने शुक्रवार सुबह मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया। मार्ग बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना पड़ा।

उक्त मार्ग पर कियाणी, इंडनाला व राजनगर के समीप भी भूस्खलन हुआ है। यहां मलबे को विभागीय मशीनरी ने हटा दिया है। लेकिन राठघार का मलबा न हटने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। विभागीय मशीनरी मार्ग से मलबा हटाने में जुटी है। बताया जा रहा है कि शनिवार तक मार्ग बहाल हो सकता है। उपमंडल चुराह समेत सलूणी का संपर्क कट गया है। मार्ग बहाल होने के बाद तीसा व सलूणी के लिए वाहन रवाना होंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि मार्ग को बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed