{"_id":"5bf8253ebdec22414b47bfbd","slug":"121542989118-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे बंद रही बघेईगढ़-चांजू सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे बंद रही बघेईगढ़-चांजू सड़क
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चांजू (चंबा)। बघेईगढ़-चांजू सड़क शुक्रवार को तीन घंटे यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रही। मार्ग के बीचोंबीच एक भारी भरकम मशीन फंसने के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई। इसे निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, मार्ग बंद होने से चंबा से चांजू जाने वाली सरकार बस जीरो प्वाइंट से आगे नहीं जा पाई। बस को जीरो प्वाइंट से ही वापस लौटना पड़ा। बस में सवार बीस सवारियों को जीरो प्वाइंट से लेकर चांजू तक का 11 किमी का सफर पैदल ही तय करना पड़ा। उनके पास दूसरा कोई भी विकल्प नहीं था। सुबह दस बजे बंद हुआ मार्ग दोपहर एक बजे बहाल हो पाया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह के समय चांजू में प्रोजेक्ट का निर्माण कर रही कंपनी की भारी भरकम मशीन चांजू की तरफ जा रही थी। मशीन का ऊपरी हिस्सा चांजू पुल के पास चट्टान में फंस गया, जिसे निकालने के लिए कंपनी की दो जेसीबी बुलाई गई। गैस कटर की मदद से मशीन का ऊपरी हिस्सा काटा गया, तब जाकर मशीनरी वहां से निकल पाई। मशीनरी को निकालने के बाद ही सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। मार्ग बंद होने से यात्रियों सहित चांजू माता पिकनिक पर जा रहे स्कूली छात्रों के दल को भी परेशानी झेलनी पड़ी। चंबा से चांजू जाने वाली बस जीरो प्वाइंट से वापस हो गई। सवारियों को पैदल जाना पड़ा। बघेईगढ़ स्कूल के बच्चे मंदिर जा रहे थे। वहीं प्रोजेक्ट निर्माण करवा रही कंपनी ने दोपहर बाद मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवा दिया।