{"_id":"5be71040bdec22698e6ebded","slug":"121541869632-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेट और अमरेई में बनेंगे 33\/11 केबी के दो सब स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेट और अमरेई में बनेंगे 33/11 केबी के दो सब स्टेशन
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
sub station
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
विज्ञापन
चंबा। गेट और अमरेई में 33/11 केबी क्षमता के दो नए सब स्टेशन बनाए जाएंगे। इन सब स्टेशनों के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों की दर्जनों पंचायतों के हजारों उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इस संबंध में विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने आठ करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए बोर्ड के आलाधिकारियों के पास स्वीकृति के लिए भेजा है।
इन प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने के बाद बोर्ड प्रबंधन युद्घस्तर पर सब स्टेशनों का कार्य आरंभ करवाएगा। इसकी पुुष्टि विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता ने की है। सब स्टेशनों के बनने से ग्राम पंचायत गेट, खज्जियार, बख्तपुर, रठियार, कोलका, भाला के अधीन आने वाले दर्जनों गांवों में विद्युत संबंधी समस्या का निदान होगा। इतना ही नहीं, बिजली संबंधी समस्या के पेश आने की सूरत में विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विद्युत उपभोक्ताओं की इन्हीं समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने गेट में 33/11 केबी सब स्टेशन बनाने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा कोटी परिक्षेत्र के अधीन आती दर्जन भर पंचायतों की आए दिन बिजली संबंधी समस्या पेश आती रहती है। इन सब समस्याओं समाधान करने के लिए कोटी के अमरेई में भी 33/11 केबी सब स्टेशन बनाने की बोर्ड की योजना बनाई है।
विज्ञापन
33/11 केबी सब स्टेशनों में यह 11 केबी क्षमता के चार फीडर, स्टेप डाउन पावर ट्रांसफार्मर, फीडर पैनल (बीसीवी) बैटरी समेत सब स्टेशन के लिए स्विचयार्ड भी बनाया जाएगा। इसके अलावा यहां पर कर्मचारियों के बैठने और कार्य करने की व्यवस्था रहेगी। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि गेट और अमरेई में 33/11 केबी क्षमता के सब स्टेशन बनाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर आलाधिकारियों को भेजा गया है। सब स्टेशनों के निर्माण के लिए जगह देखी जा चुकी है। आठ करोड़ के इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही सब स्टेशन निर्माण संबंधी कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन