फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   गृहरक्षक आठवीं वाहिनी चंबा भरे जाएंगे चालकों के नौ पद

गृहरक्षक आठवीं वाहिनी चंबा भरे जाएंगे चालकों के नौ पद

Thu, 18 Oct 2018 11:19 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
गृहरक्षक आठवीं वाहिनी चंबा भरे जाएंगे चालकों के नौ पद

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। गृह रक्षक आठवीं वाहिनी चंबा के तहत तकनीकी प्लाटून और कंपनी में चालकों के नौ पदों को भरा जाएगा। चालकों के पदों को भरने के लिए 1 और 2 नवंबर को गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र सरू में नामांकन के लिए भर्ती प्रक्रिया आरंभ होगी। भर्ती के लिए आवेदन 29 अक्तूबर शाम तक हो सकते हैं। इस दौरान उम्मीदवारों को मैदानी बाधा, शारीरिक दक्षता और भारी वाहन चलाने के परीक्षण उपरांत लिखित परीक्षा की बाधा को पार करना होगा।


गृह रक्षक आठवीं वाहिनी चंबा के तहत गृह रक्षा आठवीं वाहिनी चंबा में जिले के स्थायी निवासी भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। नौ पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती प्रक्रिया में कंपनियों में खाली पांच पद संबंधित कंपनी क्षेत्र के उम्मीदवारों से ही भरे जाएंगे। नामांकन भरने के लिए अभ्यर्थी को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, शिक्षा प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि लेकर आना होगा। भर्ती के लिए आवेदन कंपनी या प्लाटून कार्यालय में 19 अक्तूबर से लेकर 27 अक्तूबर 2018 तक प्राप्त किए जा सकते हैं। कमांडेंट अरविंद्र चौधरी ने बताया कि पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है। एक जनवरी 2018 को आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष होना और प्रकाशन दिनांक से दो वर्ष पुराना हैवी मोटर व्हीकल लाइसेंस होना अनिवार्य है। यह आवेदन पत्र 29 अक्तूबर सायं पांच बजे तक जमा होने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed