{"_id":"5bc3611cbdec22695f5f24a9","slug":"121539531036-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीकोठी की तीन पंचायतों में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीकोठी की तीन पंचायतों में गहराया पेयजल संकट
Updated Sun, 14 Oct 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत देवी कोठी के तीन गांवों में सात दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। इसकी वजह से गांवों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में ग्रामीणों को एक किमी पैदल चलकर नाले से पानी ढोना पड़ रहा है। इससे पानी की ढुलाई करने में ग्रामीणों का पूरा दिन निकल जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने समस्या के बारे में फीटर को कई बार अवगत करवाया है। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है।
पंचायत प्रधान उषा, ग्रामीण चैन लाल, देवी सिंह, रवि कुमार, सुरेंद्र, टेक चंद, सूरज, शक्ति प्रसाद, नरैण सिंह और उत्तम चंद ने बताया कि देवीकोठी, डरिहाला और पनैला गांव में सात दिनों से पानी की एक बूंद नहीं टपकी है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश की वजह से गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। जोकि अभी तक रिपेयर नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
इसकी वजह से ग्रामीणों को पेयजल सप्लाई नहीं मिल पाई है। ग्रामीण गैहरू नाला से पीने का पानी ला रहे हैं। यह पानी पीने लायक है या नहीं, ग्रामीणों को यह भी पता नहीं है। नाले का पानी मटमैला है। इसे पीने से ग्रामीण बीमारी की चपेट में भी आ सकते हैं। पेयजल सप्लाई बाधित होने से स्कूली छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी पेश आ रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और आईपीएच विभाग से मांग की कि गांव में बंद पड़ी पेयजल सप्लाई को जल्द बहाल करवाया जाए। विभाग के कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। जल्द ही वह मौके पर जाकर समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन