परिवहन पेंशनर बोले, पेंशनरों की मांगें पूरी करे सरकार
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त कल्याण मंच की बैठक दिवान चंद ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। पेंशनरों ने मांगों के पूरा न होने पर रोष व्यक्त किया। संघ चंबा के उपाध्यक्ष भूपिंद्र जसरोटिया ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कई-कई महीनों तक पेंशन नहीं मिलती है। कर्मचारियों के मेडिकल बिलों का भुगतान दो- दो वर्षों से लंबित है। डीए का भुगतान नहीं हो रहा है। 2016 से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन, ग्रेज्युटी, लीव इन कैशमेंट का पैसा भी नहीं मिल रहा है। इससे नौकरी कर चुके कर्मचारियों की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं। कहा कि नई सरकार को बने दो माह का समय व्यतीत हो चुका है। मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को सेवानिवृत्त कल्याण मंच ने तीन फरवरी को धर्मशाला में मांगपत्र सौंपा था। हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त मंच ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से मांग की है कि प्राथमिकता के आधार पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्या का निदान करें। इससे उन्हें और उनके परिवारों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। बैठक में टेक चंद, विक्रम, देशराज, ओम प्रकाश, गंगू राम, सुनील, गोपाल, भीलो राम, सरन दास, कस्तूरी लाल, शक्ति प्रसाद, जय चंद, सुखदेव सिंह, सुभाष कुमार, तिलक राज, माधो राम, जय प्रकाश, रत्न सिंह, सुख देव आदि मौजूद रहे।
0000