{"_id":"5a70a8004f1c1b91268b749d","slug":"121517332480-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को बॉयो कैमिस्ट्री और डेंटिस्ट्री विभाग के टेस्टों की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को बॉयो कैमिस्ट्री और डेंटिस्ट्री विभाग के टेस्टों की मिलेगी सुविधा
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा अस्पताल में सस्ते दामों पर होंगे सभी आधुनिक टेस्ट
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने बॉयोकेमिस्ट्री और डेंटिस्ट्री लैब की स्थापित, निजी लैब में नहीं करवाने होंगे टेस्ट
शिमला और टांडा के मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर शुल्क किए तय
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में अब इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर मरीजों को कम दर पर बायोकेमिस्ट्री और डेंटिस्ट्री के टेस्ट की सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों को अब इन टेस्टों को करवाने के लिए निजी लेबोरेटरी में नहीं जाना होगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में बायो केमिस्ट्री और डेंटिस्ट्री लैब शुरू कर दी गई है। इससे जहां कम दरों में मरीजों को टेस्ट की सुविधा मिलेगी तो वहीं दूसरी तरफ मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए लंबा इंतजार भी नहीं करना होगा। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से लैबोरेटरी को शुरू करने का मकसद मरीजों को राहत पहुंचाना है। कुछ समय पहले इस मामले को रोगी कल्याण समिति की बैठक में रखा गया था। सभी सदस्यों ने इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने अस्पताल में लेबोरेटरी को स्थापित कर मरीजों के लिए टेस्ट की सुविधा मुहैया करवा दी है।
बायोकेमिस्ट्री के दस और डेंटल के नौ टेस्ट होंगे
चंबा मेडिकल कॉलेज में बायोकेमिस्ट्री विभाग में दस प्रकार के टेस्ट होंगे। इसके लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया गए हैं। इसमें फोसफोरस, टी3 टी4 टीएसएच के टेस्ट तीन सौ रुपये में होंगे। जबकि अन्य आठ टेस्टों के लिए शुल्क बीस से अस्सी रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं डेंटल डिपार्टमेंट में नौ प्रकार के टेस्टों की सुविधा लैब में मिलेगी। इन टेस्टों का शुल्क तीस रुपये से 1500 रुपये निर्धारित किया गया है।
कोट्स
चंबा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर चंबा में भी बायो केमिस्ट्री और डेंटिस्ट्री विभाग में विभिन्न प्रकार के टेस्टों की सुविधा मिलेगी। इस मामले को आरकेएस की बैठक में रखा गया था। अब यह सुविधा अस्पताल में शुरू कर दी गई है।