{"_id":"5a16cec64f1c1ba7678bd5b2","slug":"121511444166-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुराह में प्रदेश सरकार के बेहतर स्वास्थ्य के दावें हो रहे हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुराह में प्रदेश सरकार के बेहतर स्वास्थ्य के दावें हो रहे हवा
Updated Thu, 23 Nov 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। भले ही प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने के दावे करती हो। मगर जिला चंबा के चुराह उपमंडल की कई ऐसी पंचायतें है जहां स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। ऐसा ही हाल उपमंडल की ग्राम पंचायत सपरोट, कोहाल और चोली का है। यहां पर प्रदेश सरकार ने आज तक कोई स्वास्थ्य केंद्र नहीं खोला है। इस वजह से तीन पंचायतों की करीब 12 हजार की आबादी परेशानियां झेलने को मजबूर है। स्थानीय निवासी राम सिंह, विमला देवी, रेश्मा देवी, उत्तम सिंह, राजेश कुमार, प्रभु राम, कल्याण सिंह, मान सिंह, मदन लाल, जयराम, दयाराम, रिंकू राम, इसरो राम, परमेश कुमार, जीवन सिंह और रणजीत सिंह का कहना है कि हर बार चुनावों के दौरान इलाके के नेता स्वास्थ्य केंद्र खोलने के नाम पर वोट ले जाते हैं। मगर चुनाव जीत जाने के बाद वे उपमंडल में स्वास्थ्य केंद्र खोलने का वादा भूल जाते हैं। नेताओं ने इन तीन पंचायतों की आबादी को महज वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पंचायतों में स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएं। ताकि उन्हें स्वास्थ्य उपचार के लिए किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।